कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती, कुछ दिन पहले हुई थीं कोरोना संक्रमित
कांग्रेस नेता सुरजेवाला ने ट्वीट के माध्यम से बताया कि सोनिया गांधी को कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर है। डॉक्टरों की निगरानी में सोनिया गांधी का इलाज चल रहा है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ दिन पहले वह कोरोना संक्रमण का शिकार हुई थीं। जानकारी के मुताबिक, आज सुबह वह गंगा राम अस्पताल में भर्ती हुई हैं। कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने यह जानकारी ट्विटर के माध्यम से दी। उन्होंने कहा, उनकी हालत स्थिर है और डॉक्टरों की निगरानी में उन्हें फिलहाल अस्पताल में ही रखा जाएगा।

दरअसल, सोनिया गांधी व प्रियंका गांधी बीते दिनों कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गई थीं। इसके बाद संक्रमण के चलते उन्हें कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।