‘सभी धर्मों का सम्मान’, संयुक्त राष्ट्र की चौखट पर पहुंचा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी वाला विवाद
पाकिस्तान के एक पत्रकार ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ भाजपा की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा और पार्टी की दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार जिंदल की गई टिप्पणियों का मामला उठाया।
पैगंबर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं की विवादित टिप्पणियों को लेकर कई मुस्लिम देशों की कड़ी प्रतिक्रिया के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटरेस के प्रवक्ता का बयान आया है। उन्होंने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय संगठन सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता को दृढ़ता से प्रोत्साहित करता है।
सभी धर्मों के प्रति है सम्मान: UN प्रवक्ता
दुजारिक ने कहा कि मैंने इससे संबंधित खबरें देखी हैं। मैंने टिप्पणियां भी देखी हैं। मैं आपको बता सकता हूं कि हम सभी धर्मों के प्रति सम्मान और सहिष्णुता के भाव को दृढ़ता से प्रोत्साहित करते हैं। मालूम हो कि पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ विवादित टिप्पणियों का कई मुस्लिम देशों ने विरोध किया है। इस बीच, भाजपा ने शर्मा को रविवार को निलंबित कर दिया और जिंदल को निष्कासित कर दिया।