श्रुति शर्मा : स्ट्रेटजी बनाकर पढ़ाई की और सफलता हासिल कर ली
उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली श्रुति शर्मा दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया आवासीय कोचिंग अकादमी में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की थी। उन्होंने बताया कि इस सफलता को प्राप्त करने के लिए उन्हें मेहनत और संयम की जरूरत थी।
वह बीते चार वर्षों से सिविल सेवा की तैयारी कर रही श्रुति कहती हैं, ‘जितना हो सकता था हर दिन उतना पढ़ती थी। जिस दिन ज्यादा पढ़ने का मन करता था उस दिन ज्यादा पढ़ती थी जिस दिन ब्रेक लेने का मन करता था तो ब्रेक लेती थी। दिन में पढ़ाई के घंटे नहीं गिने, लेकिन इसमें मेहनत जरूर लगती है। श्रुति ने तैयारी कर रहे लोगों को मैसेज दिया कि जो पसंद है और जो करने में मन लगता है वही करना चाहिए।