सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब द्वारा आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की मनाई गई पुण्यतिथि।




बस्ती। सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब द्वारा आलोचना के सम्राट और हिन्दी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर आचार्य रामचन्द्र शुक्ल को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया। सामाजिक संस्था चित्रांश क्लब के जिला संयोजक अविनाश श्रीवास्तव के संयोजन एवं जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी बड़ेवन चौराहे पर पहुंचेए यहां श्री आचार्य रामचन्द्र शुक्ल की प्रतिमा पर पुष्पचक्र अर्पित कर उनके साहित्यिक योगदान पर चर्चा की गयी।
इन्हे पुष्प चक्र अर्पित करते समय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ दुर्गेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार प्रजापति, अमृतपाल सिंह सनम, शेषनारायण गुप्ता, अयाज रहमान, अहसानुल्लाह, अवनीश प्रताप सिंह, अफजल सेराज एवं पत्रकार अशोक श्रीवास्तव मौजूद रहे।