देश में कोरोना हालात पर बैठक करेंगे PM मोदी
देश में लगातार बढ़ते कोविड संक्रमण और उससे उपजे हालात पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 4.30 बजे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री ने ये बैठक तब बुलाई है, जब देश में कोरोना वायरस संक्रमण के रोजाना एक लाख से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. आज ही देश में 1.6 लाख से ज्यादा कोविड के नए मामले सामने आए है
देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,59,632 नए मामले दर्ज किए गए हैं. देश में एक्टिव केस की संख्या भी बढ़कर 5,90,611 हो गई है.पिछले 24 घंटों में 327 लोगों की मौत हुई है. देशभर में पॉजिटिविटी रेट 10% के पार पहुंच चुका है. राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 151.58 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है. देश में सात दिन पहले कोविड के 27,553 नए मामले दर्ज हुए थे जो बढ़कर अब 1.6 लाख हो चुके हैं. इससे पहले 24 दिसंबर को प्रधानमंत्री ने कोरोना पर समीक्षा बैठक की थी और तब उन्होंने तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच ‘सतर्क’ और ‘सावधान’ (सतर्क) रहने की आवश्यकता पर बल दिया था .

1. राजस्थान
यहां शनिवार को 4108 लोग संक्रमित पाए गए। 227 लोग ठीक हुए, जबकि 2 लोगों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 9.70 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 8,971 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 14,166 हैं।
2. मध्य प्रदेश
यहां शनिवार को 1572 लोग संक्रमित पाए गए। 166 लोग ठीक हुए, जबकि एक भी मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 7.99 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.83 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,536 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 5,038 हैं।
MP में कोरोना से दो मौतें हुई हैं। वहीं, भोपाल में 6 महीने की बच्ची समेत 36 बच्चे संक्रमित पॉजिटिव आए हैं। शुक्रवार को भी 28 बच्चे संक्रमित मिले थे। यानी दो दिन में 64 बच्चे संक्रमित हुए हैं। 12 डॉक्टरों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
3. उत्तर प्रदेश
यहां शनिवार को 6401 लोग संक्रमित पाए गए। 171 ठीक हुए और 6 मौत दर्ज की गई। अब तक राज्य में 17.29 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 16.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 22,924 लोगों की मौत हो गई। 18,551 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
4. पंजाब
यहां शनिवार को 3560 लोग संक्रमित पाए गए। 369 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 6.17 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 5.88 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 16,665 लोगों की मौत हो गई। 12,614 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
5. हरियाणा
यहां शनिवार को 3541 लोग संक्रमित पाए गए। 377 लोग ठीक हुए और 2 मरीजों की मौत हो गई। अब तक राज्य में 7.88 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.64 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,072 लोगों की मौत हो गई। 13,937 का अभी इलाज चल रहा है।
6. गुजरात
यहां शनिवार को 5677 लोग संक्रमित पाए गए। 1359 ठीक हुए और किसी की मौत नहीं हुई। अब तक राज्य में 8.55 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 8.22 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 10,128 लोगों की मौत हो गई। 22,901 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
7. छत्तीसगढ़
यहां शनिवार को 3455 लोग संक्रमित पाए गए। 69 लोग ठीक हुए और 4 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 10.20 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 9.94 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 13,613 लोगों की मौत हो गई। 13066 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
बिलासपुर में एक दिन में 40 बच्चों समेत 369 संक्रमित मिले हैं। वहीं, यहां के अपोलो अस्पताल में 31 डॉक्टर-कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हां। कोरोना के कम्युनिटी स्प्रेड का असर अब बच्चों में देखने को मिल रहा है। एक ही दिन में जहां 40 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। वहीं, संक्रमित बच्चों की संख्या 100 के करीब हो गई है।
8. बिहार
यहां शनिवार को 4526 लोग संक्रमित पाए गए। 704 लोग ठीक हुए और किसी की जान नहीं गई। अब तक राज्य में 7.40 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 7.16 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 12,100 लोगों की मौत हो गई। 12,311 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
संक्रमण दर के मामले में बिहार देश के टॉप-5 राज्यों में पहुंच गया है। यहां संक्रमण दर 20% के पार पहुंच गई है। शनिवार को आए कोरोना के नए केस ने साढ़े सात महीने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बीच पटना AIIMS में 21 वर्ष के युवक के साथ दो संक्रमितों की मौत भी हुई है।
9. झारखंड
यहां शनिवार को 5,081 लोग संक्रमित पाए गए। 1186 ठीक हुए और 3 मरीज की मौत हो गई। अब तक राज्य में 3.74 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 3.47 लाख लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 5164 लोगों की मौत हो गई। 21,098 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।